Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News : प्रेक्षकों ने प्रत्याशियों व उनके अभिकर्ताओं संग की बैठक

Bahraich News : प्रेक्षकों ने प्रत्याशियों व उनके अभिकर्ताओं संग की बैठक

आयोग के दिशा निर्देशों का अनुपालन करने का दिया निर्देश

संवाददाता

बहराइच। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढ़ंग से कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद में नियुक्त किये गये प्रेक्षकों द्वारा सम्बन्धित रिटर्निंग आफिसर्स की उपस्थिति में प्रत्याशियों एवं उनके एजेन्टों के साथ बैठक कर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता, कोविड गाइडलाइन तथा अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करते हुए अपेक्षा की गयी कि आदर्श आचार संहिता के साथ-साथ कोविड-19 संक्रमण से बचाव के सम्बन्ध में आयोग, केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन व दिशा निर्देशों का पालन करते हुए दोस्ताना माहौल में चुनाव लड़ते हुए विधानसभा चुनाव को आयोग की मंशानुरूप सम्पन्न कराने में सहयोग प्रदान करें। बैठक के दौरान प्रत्याशियों तथा उनके अभिकर्ताओं की जिज्ञासाआें का समाधान भी किया गया तथा आदर्श आचार संहिता सम्बन्धी दिशा-निर्देशों सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज़ों की प्रतियॉ भी उपलब्ध करायी गयीं।
उल्लेखनीय है कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बलहा के प्रेक्षक बेजोप केन्या, बहराइच सदर के डॉ. चन्द्रकान्त लक्ष्मणाव पुलकुंदवार ने कलेक्ट्रेट सभागार में तथा नानपारा के चिन्मय पुण्डलिकराव गोटमारे, महसी के देवाशीष दास, पयागपुर के मनोज कुमार मणिकराव सूर्यवंशी तथा कैसरगंज के प्रदीप गोविन्द चौधरी ने रिटर्निंग आफिसर्स कक्ष में प्रत्याशियों तथा उनके अभिकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए आदर्श आचार संहिता का शत-प्रतिशत अनुपालन करने पर बल दिया गया। बैठक के दौरान प्रत्याशियों/राजनैतिक दलों को व्यय लेखा रजिस्टर/अनुमन्य रेट लिस्ट उपलब्ध कराया गया। साथ ही उन्हें बताया गया कि निर्वाचन आयोग द्वारा तय सीमा तक व्यय किया जाय तथा खर्च का ब्यौरा निर्धारित प्रारूप एवं समय सीमा के अन्तर्गत उपलब्ध कराया जाये। प्रत्याशियों तथा उनके एजेन्टों को प्रचार-प्रसार/वाहन आदि की अनुमति के लिए रिटर्निंग आफिसर के कार्यालय में स्थापित सिंगल विन्डो सिस्टम एवं ऑनलाइन सुविधा पोर्टल के बारे में भी जानकारी प्रदान की गयी। बैठक के दौरान प्रत्याशियों तथा उनके एजेन्टों को निर्वाचन अभिकर्ता, पोलिंग एजेन्ट, मतगणना एजेन्ट की नियुक्ति, उनके कर्तव्य एवं अधिकार तथा उनके प्रशिक्षण के बारे में जागरूक करते हुए अपेक्षा की गयी कि प्रस्तावित ईवीएम रेण्डमाइजेशन एवं मॉक पोल के समय नवीन मण्डी स्थल बहराइच में उपस्थित रहें ताकि आप स्वयं पूरी प्रक्रिया को देख सकें। प्रत्याशियों एवं उनके अभिकर्ताओं को सी-विजिल ऐप व 1950 हेल्पलाइन के बारे में भी जानकारी प्रदान की गयी। प्रेक्षकों द्वारा प्रत्याशियों एवं उनके अभिकर्ताओं से अपेक्षा की गयी कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की समस्या/शिकायत मिलने पर सामान्य प्रेक्षकों के मोबाइल नम्बर पर सूचित कर सकते हैं। इस अवसर पर विधान निर्वाचन क्षेत्र बलहा के रिटर्निंग आफिसर ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, नानपारा के अजित परेश, महसी के रामदास, बहराइच के सौरभ गंगवार आईएएस, पयागपुर के दिनेश कुमार व कैसरगंज के महेश कुमार कैथल सहित प्रेक्षकों के लाइज़निग आफिसर्स व अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।

Bahraich News : प्रेक्षकों ने प्रत्याशियों व उनके अभिकर्ताओं संग की बैठक
यह भी पढ़ें : जब देश की पहली महिला मुख्यमंत्री को गोण्डा वासियों ने चुना अपना सांसद!
कलमकारों से अनुरोध..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular