Monday, March 23, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News: प्रधानमंत्री मातृ वंदना शपथ सप्ताह का हुआ शुभारंभ

Bahraich News: प्रधानमंत्री मातृ वंदना शपथ सप्ताह का हुआ शुभारंभ

पंजीकरण में जिले का प्रदेश में चौथा व मण्डल में है पहला स्थान

संवाददाता

बहराइच। ‘मातृ शक्ति-राष्ट्र शक्ति’ थीम के साथ प्रधानमंत्री मातृ वंदना शपथ सप्ताह की शुरुआत मेडिकल कालेज के महिला विंग से की गयी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एसके सिंह ने प्रथम बार गर्भधारण करने वाली महिलाओं को योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए हैंडआउट वितरित किया। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को गति प्रदान के लिए जिले में एक से सात सितम्बर तक मातृ वंदना सप्ताह मनाया जा रहा है। इस सप्ताह को एक उत्सव के रूप में मनाने की शुरुआत जनपद में मेडिकल कालेज के महिला विंग से की गयी। इस अवसर पर सीएमओ ने गर्भवती महिलाओं को उचित आराम व पोषण के महत्व के साथ नियमित प्रसव पूर्व देखभाल की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी। उन्होने संस्थागत प्रसव व शिशु टीकाकरण के महत्व को बताते हुये गर्भवती माहिलाओं को हैंड आउट भेंट किया, जिसमें योजना से संबन्धित सभी प्रकार की जानकारी मौजूद थी। इस मौके पर उपस्थित गर्भवती को कोविड टीकाकरण के प्रति जागरूक भी किया गया। पंजीकरण के मामले में जनपद का मण्डल में पहला और प्रदेश में चौथे स्थान के लिए उन्होने कर्मचारियों को बधाई दी। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश कुमार, डीपीएम सरजू खान, जिला कार्यक्रम सहायक दिलीप कुमार सिंह, अर्बन बहराइच के डीएसीसी श्याम कुमार व एएनएम आशा आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : दिल्ली पुलिस ने पकड़े 14 साइबर अपराधी

जिला कार्यक्रम सहायक दिलीप सिंह ने बताया कि पहली बार गर्भवती होने पर योजना के तहत पंजीकरण के लिए गर्भवती और उसके पति का कोई पहचान पत्र या आधार कार्ड, मातृ-शिशु सुरक्षा कार्ड, बैंक पासबुक की फोटो कापी जरूरी है। बैंक अकाउंट ज्वाइंट नहीं होना चाहिए। पंजीकरण के साथ ही गर्भवती को प्रथम किश्त के रूप में 1000 रुपये दिए जाते हैं। प्रसव पूर्व कम से कम एक जांच होने और गर्भावस्था के छह माह बाद दूसरी किश्त के रूप में 2000 रुपये और बच्चे के जन्म का पंजीकरण होने और बच्चे के प्रथम चक्र का टीकाकरण पूरा होने पर धात्री महिला को तीसरी किश्त के रूप में 2000 रुपये दिए जाते हैं। यह सभी भुगतान गर्भवती के बैंक खाते में ही किये जाते हैं। योजना के तहत अब तक 33 करोड़ रुपए की धनराशि गर्भवती के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जा चुका है। उन्होने बताया कि योजना के तहत अब तक 89011 महिलाओं को पंजीकृत किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें : दुष्यंत कुमार ने इसलिए रखा था ‘परदेशी’ उपनाम!

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular