पंजीकरण में मंडल में दूसरा और राज्य में पांचवां स्थान मिला
संवाददाता
बहराइच। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि जिले ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत राज्य से प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 102 प्रतिशत उपलब्धि हासिल कर ली है । योजना के तहत शुरू से अब तक जिले में 87534 लाभार्थियों का पंजीकरण कर लगभग 34 करोड़ रुपए डीबीटी के जरिए लाभार्थियों को दिया जा चुका है। पंजीकरण में जनपद का स्थान मंडल में दूसरा और राज्य में पांचवां है। जिला कार्यक्रम सहायक दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि अभी जनपद में लाभार्थियों के बैंक खाते में केवाईसी कंप्लीट न होने से डीबीटी करते समय लाभार्थियों का फॉर्म करेक्शन में चला जाता है। सुचारू रूप से लाभार्थियों को योजना का लाभ नहीं दिया जा पा रहा है। इसके लिए लाभार्थी अपने आधार कार्ड की छाया प्रति के साथ अपना ओरिजिनल आधार कार्ड, मोबाइल के साथ बैंक जाकर अपना केवाईसी अपडेट करा सकते हैं। इससे समय से उनका भुगतान किया जा सके।
यह भी पढ़ें : घर से भागी युवती का पुलिस ने कराया अन्तरजातीय विवाह!
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
