संवाददाता
बहराइच। जिला पूर्ति अधिकारी अनन्त प्रताप सिंह ने बताया कि शासन व जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र के निर्देश पर नगर पालिका परिषद बहराइच अन्तर्गत संचालित मेसर्स बहराइच पेट्रोलियम, केडीसी बहराइच तथा मेसर्स माँ भगवती फीलिंग स्टेशन, पानी टंकी चौराहा, बहराइच स्थित डीजल/पेट्रोल पम्पों की रेण्डम आधार पर नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय की अध्यक्षता में गठित टीम द्वारा जॉच की गयी। जॉच दल में पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर विनय द्विवेदी, जिला पूर्ति अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, जिला समन्वयक ऑयल कम्पनी, डिस्पेन्सिंग यूनिट के निर्माता (ओईएम) के प्रतिनिधि तथा पुलिस बल मौजूद रहा। डीएसओ ने बताया कि संयुक्त टीम द्वारा की गयी आकस्मिक जॉच के दौरान पम्पों पर पेयजल व्यवस्था प्रसाधन व्यवस्था अग्निशमन यंत्र एवं कार्बनडाइआक्साइड यंत्र की व्यवस्था पायी गयी तथा पम्पों पर स्थापित टैंकों की डेंसिटी भी अनुमन्य सीमा के अन्तर्गत पायी गयी। निरीक्षण के दौरान पम्पों पर डीजल तथा पेट्रोल का स्टॉक सही पाया गया तथा पम्पों पर स्थापित डिस्पेंसिंग यूनिट भी जॉच में सही पायी गयी।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
