संवाददाता
बहराइच। जिले के मटेरा व मोतीपुर थानों की पुलिस ने एक संयुक्त अभियान के दौरान बीती रात 50 हजार के इनामी बदमाश को एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। बदमाश के विरुद्ध आसपास के जिलों में 37 मुकदमे दर्ज हैं। एसपी सुजाता सिंह ने बताया कि मुखबिर खास की सूचना पर थाना मटेरा व मोतीपुर थाने की संयुक्त टीम का मटेरा थाना क्षेत्र के कोरियन पुरवा नहर पटरी के पास बीती रात करीब 11 बजे बदमाशों से मुठभेड हो गई, जिसमें 50 हजार रुपये का इनामिया व थाना मोतीपुर क्षेत्र के जरही रोड में हुई डकैती का फरार अभियुक्त को जख्मी हालत में पकड़ लिया गया। अन्य बदमाश नहर पटरी के किनारे अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये। एसपी ने बताया कि घायल बदमाश मनीराम उर्फ मनी पुत्र हरिद्वारी निवासी ग्राम गुदारिया थाना धौरहरा जनपद खीरी के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। उसे वास्ते इलाज अस्पताल भेजा गया। पकडा गया बदमाश एक शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरुद्ध पूर्व में कुल 37 मुकदमे भिन्न-भिन्न थानो में पंजीकृत हैं। प्रदेश एवं जनपद के अन्य थानां से भी इसके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। साथ ही थाना मोतीपुर के जरही रोड में हुई डकैती में लूटे गये माल के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। अन्य भागे बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। अभियुक्त के मटेरा थाने में सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
यह भी पढ़ें : जजों के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट मामले में पांच गिरफ्तार
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
