Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News: पिता बन गया था हैवान, नाबालिग बेटी संग कर रहा...

Bahraich News: पिता बन गया था हैवान, नाबालिग बेटी संग कर रहा था दुष्कर्म

संवाददाता

बहराइच। जिले के सुजौली थाना क्षेत्र में बाप-बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दो साल से हैवान बना पिता अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। बेटी के साथ पिता द्वारा की जा रही हैवानियत के बारे में मां को जानकारी हुई तो वह बेटी को लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बेटी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। सुजौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता अपनी ही नाबालिग बेटी को पिछले दो सालों से डरा-धमका कर हवस का शिकार बना रहा था। लोकलाज व डर के कारण बेटी अपने पिता की हैवानियत को सहती रही। दो साल से पिता द्वारा की जा रही हैवानियत की जानकारी बुधवार को उसकी मां को हुई। सच जानकर मां अचंभित रह गई और चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़ी। होश आने पर खुद आप को संभालते हुए बेटी के साथ मां सुजौली थाने पहुंची और अपने ही पति के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। सुजौली थानाध्यक्ष ओपी चौहान ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आते ही तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल लाया गया है।

यह भी पढ़ें : कियारा के टोपलेस फोटोशूट पर यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular