Monday, February 9, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News : पार्टी में हंगामा करने वाले आठ आरक्षी निलंबित

Bahraich News : पार्टी में हंगामा करने वाले आठ आरक्षी निलंबित

संवाददाता

बहराइच। जिले के रिसिया रेलवे क्रॉसिंग के पास किराए के मकान में रह रहे सिपाही के आवास पर रविवार रात हुई पार्टी में हंगामा व मारपीट होने की रिपोर्ट एसपी तक पहुंच गई है। इसकी पुष्टि के बाद एसपी ने तत्काल प्रभाव से आठ सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि रिसिया थाने में तैनात सिपाही महीप शुक्ला के किराए के आवास पर रविवार को पार्टी हुई। इस पार्टी के दौरान रविवार देर रात आपस में सिपाहियों में शराब पीने के बाद कहासुनी व मारपीट हुई। इस पार्टी में आठ सिपाही शामिल थे। इस मामले की सूचना किसी भी सिपाही ने अपने वरिष्ठ अफसर को नहीं दी। मामले की जानकारी व पुष्टि होने के बाद सिपाही राजेश यादव, अमित यादव, अजय यादव, पंकज यादव, विनोद यादव, पवन यादव, अफजल खान, महीप शुक्ला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular