Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News: पांच शिक्षकों को वितरित किया गया नियुक्ति पत्र

Bahraich News: पांच शिक्षकों को वितरित किया गया नियुक्ति पत्र

संवाददाता

बहराइच। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के लिए प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापक पद हेतु लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश प्रयागराज से चयनित अभ्यर्थियों का निष्पक्ष एवं पारदर्शी ऑनलाइन पदस्थापन एवं नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के तृतीय चरण अन्तर्गत प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वर्चुअल माध्यम से उत्तर प्रदेश के नव चयनित 2846 प्रवक्ताओं एवं सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र का वितरण कार्यक्रम के अवसर पर जिला सूचना विज्ञान केन्द्र के वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम में पूर्व मंत्री विधायक सदर श्रीमती अनुपमा जायसवाल, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी के प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी द्वारा जनपद के चयनित 02 प्रवक्ता तथा 03 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक चन्द्रपाल तथा नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले नव चयनित प्रवक्ता पंकज कुमार साहू व सर्वेश कुमार शुक्ला, सहायक अध्यापक राज कुमार त्रिपाठी, शशिकान्त पाण्डेय व रफी अहमद अंसारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  फर्जी अधिकारी बनकर अवैध वसूली करने वाले दो गिरफ्तार

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular