संवाददाता
बहराइच। जिले के मिहींपुरवा बाजार के पटाखा मार्केट में बुधवार को 15 दुकानें जलकर राख हो गईं। स्थानीय लोगों की सक्रियता से कोई जन हानि नहीं हुई। बुधवार की शाम मिहींपुरवा कस्बे के नवयुग इंटर कॉलेज के पीछे लगे पटाखा के अस्थाई बाजार में भयंकर आग लग गई। आग की लपटें उठते ही पटाखा कारोबारी जान बचा कर भागे। धमाकों से लोगों के मकानों व खिड़कियों के दरवाजे हिल गए। साहसी लोगों ने जान पर खेल कर आग पर काबू पाया। डेढ़ घंटे बाद दमकल पहुंचा। एसडीएम व थानाध्यक्ष भी मौके पर पहुंच गए। दो घंटे बाद भी रह-रह कर आग की लपटें उठती रहीं। मोतीपुर थाने के मिहींपुरवा कस्बे में आबादी से मामूली दूरी पर नवयुग इंटर कालेज के पीछे पड़े मैदान में हर वर्ष दीपावली पर पटाखा बाजार गुलजार होता है। इस बार भी 15 अस्थाई लाइसेंस धारकों की दुकानें लगी थी। बुधवार शाम चार बजे अचानक पटाखा बाजार में धमाका हुआ और देखते ही देखते पटाखों की भी दुकानें आग की चपेट में आ गई। पटाखों के धमाके से लोगों के दिल दहलने लगे। धुएं का गुबार पूरे कस्बे पर छा गया। साहसी लोगों ने आग बुझाने की कवायद शुरू की। एसडीएम मिहींपुरवा ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी व थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह की अगुवाई में मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने भीड़ को हटाया, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।
यह भी पढ़ें : UP के 15 करोड़ लोगों को Yogi सरकार का बड़ा तोहफा
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
