Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News : निर्माणाधीन पंचायत भवन की छत गिरी, बाल-बाल बचे श्रमिक

Bahraich News : निर्माणाधीन पंचायत भवन की छत गिरी, बाल-बाल बचे श्रमिक

संवाददाता

बहराइच। जिले के मिहींपुरवा ब्लॉक के ग्राम पौंडा में 15 लाख की लागत से प्रधान की ओर से ग्राम पंचायत अधिकारी की देखरेख में पंचायत भवन का निर्माण कराया जा रहा है। दीवार बनने के बाद सोमवार को स्लेव डाला गया था। उसमें लगाई गई एक बल्ली टूटने के कारण छत धराशाई हो गई। परिणाम स्वरूप उसमें लगा मैटेरियल खराब हो गया, किन्तु सभी मजदूर बाल बाल बच गए। इससे बड़ा हादसा टल गया। प्रदेश सरकार की ओर से पंचायत भवन से विहीन ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत के राज्य वित्त के धन तथा मनरेगा के पैसे से पंचायत भवन के निर्माण का निर्देश दिया गया था। ग्राम पंचायत अधिकारी ने बताया कि पौण्डा में प्रधान के की ओर से छत डालवाई जा रही थी इस दौरान मुख्य बल्ली टूट गई। जिससे छत निर्माण की पूरी सामग्री नीचे गिर कर बर्बाद हो गई। किसी मजदूर को कोई चोट नहीं लगी है द्य मिहींपुरवा के बीडीओ चन्दशेखर ने बताया कि मिहींपुरवा के कई ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। पौण्डा के निर्माणाधीन पंचायत भवन की छत ढहने की जानकारी अभी नहीं मिली है। पंचायत भवन का निर्माण पूरा होने पर ही भुगतान किया जाएगा ।

RELATED ARTICLES

Most Popular