Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News: नहर में मिला विवाहिता का शव, पति समेत पांच पर...

Bahraich News: नहर में मिला विवाहिता का शव, पति समेत पांच पर मुकदमा

संवाददाता

बहराइच। जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र के गंगासिंहबेली निवासी विवाहिता छह दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। रविवार को उसका शव नहर में उतराता पाया गया। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर विवाहिता के घर वाले भी मौके पर पहुंचे। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। विवाहिता के पिता ने दहेज में एक लाख की नकदी न मिलने पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी।
एसओ राजकुमार सिंह ने बताया कि चौकसाहार ग्राम पंचायत के भगतसिंहपुरवा के चेतराम ने अपनी बेटी प्रीती का विवाह दो मई 2021 को गंगा सिंह बेली निवासी राम प्रकाश के साथ की थी। अपने हैसियत से बढ़-चढ़कर उपहार भी दिया गया। आरोप है कि शादी के चंद दिनों बाद से ही बेटी से एक लाख रुपये दहेज में और लाने का दबाव पति व ससुरालीजन ने बनाया। आरोप है कि विरोध करने पर विवाहिता को कई बार मार-पीटकर प्रताड़ित किया गया। बेटी ने जब इसकी शिकायत घरवालों को दी तो उसे समझाकर वहीं रहने के लिए कहा गया। छह दिन पहले प्रीती अचानक गायब हो गई, लेकिन ससुरालीजनों ने इसकी सूचना न तो थाने पर दी और न ही मायके पक्ष के लोगों को दी। रविवार को उसका शव खरखट्टनपुरवा पुल के नीचे नहर से बरामद किया गया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति राम प्रकाश, सास, जेठानी, कमलेश व तीरथ के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। हालांकि, विवाहिता के ससुराल के लोग घर से गायब हैं। एसओ ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापामारी कर रही है। सभी आरोपित बहुत जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। उधर, विवाहिता के परिवारीजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें :  सावित्री देवी होंगी बलरामपुर से लोजपा प्रत्याशी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular