संवाददाता
बहराइच। जिले के अलग-अलग स्थानों से आए दो बाइक सवार युवकों के गुरुवार को हरदी के चहलारीघाट पुल से घाघरा नदी में छलांग की बात सामने आई है। सूचना के बाद एनडीआरएफ व पीएसी की टीमें मोटरबोट से युवकों की तलाश कर रहीं हैं। खैरीघाट के थैलिया निवासी 21 वर्षीय मंजीत वर्मा घर से बाइक से निकला। उसकी बाइक चहलारीघाट पुल के किनारे खड़ी मिली। उसके चप्पल गाड़ी के पास मिले। दूसरी तरफ शहर कोतवाली के नजीरपुरा नई बस्ती निवासी 44 वर्षीय सलीम अपने मुहल्ले के आसिफ उर्फ मोनू के साथ सुबह बाइक से घर से निकला। सलीम के भाई कय्यूम ने बताया कि कुछ देर बाद मोनू घर पहुंचा और सलीम के घाघरा नदी में कूदने की बात कही। सूचना पाकर तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा एवं एसओ हरदी भानु प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। पीड़ित स्वजन से जानकारी ली। एनडीआरएफ व पीएसी टीम को बुलाकर सर्च अभियान शुरू किया। लापता मंजीत के पिता राकेश कुमार व छोटे भाई सर्वजीत ने बताया कि सुबह मंजीत का उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद मंजीत बाइक लेकर घर से निकला। नाजिरपुरा पश्चिमी निवासी सलीम के घाघरा नदी में कूदने की सूचना पुलिस के लिए पहेली बनी है। एसओ भानु प्रताप सिंह ने बताया कि लापता सलीम के साथ आए युवक ने बताया सलीम ने पुलिस चौकी से चंद कदम पर घाघरा में छलांग लगाई है, जबकि यहां हर वक्त पुलिस पिकेट रहती है। नाजिरपुरा निवासी पीड़ित भाई कय्यूम ने पुलिस को तहरीर देकर साथ आए युवक व दो अन्य लोगों पर षड्यंत्र के तहत भाई को गायब करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया लापता युवकों की तलाश कराई जा रही है। अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
