संवाददाता
बहराइच। अंतिम संस्कार में शामिल होने रिश्तेदारी में जा रहे बाइक सवार दो युवकों की ट्रैक्टर-ट्राली में फंसकर मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठी महिला भी घायल हो गई। वाहन छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस जांच कर रही है। चिलवरिया सरबहादे निवासी दिनेश (30) बाइक से पेड़वा निवासी पुत्तीलाल (35) व माधुरी देवी के साथ नवाबगंज थाना क्षेत्र के बसऊ गांव में रिश्तेदारी में जा रहे थे। नवाबगंज-शंकरपुर मार्ग पर बघमरी गांव के पास यूकेलिप्टस के बोटे लादकर जा रही ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली से बाइक टकरा गई। बाइक ट्रैक्टर-ट्राली में ही फंस गई। कुछ दूर तक बाइक ट्रैक्टर-ट्राली में फंसकर घिसटती रही। दुर्घटना में दिनेश व पुत्तीलाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठी महिला घायल हो गई। लोग ट्रैक्टर-ट्राली के चालक की लापरवाही के कारण दुर्घटना होना बता रहे हैं। दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। दुर्घटना से मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है। वाहन को कब्जे में लेकर पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
