Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News : दोहरे ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, दो गिरफ्तार

Bahraich News : दोहरे ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, दो गिरफ्तार

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। देवीपाटन परिक्षेत्र के बहराइच जिले की पुलिस ने करीब एक सप्ताह पूर्व हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकाण्ड के शवों की पहचान कर प्रकरण का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आला कत्ल चाक़ू एवं मोटर साइकिल बरामद किया है। एसपी ने घटना का अनावरण करने वाली टीम को 25000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने बुधवार को प्रेस वार्ता में बताया कि बीते 29 मार्च 2022 को तीरथराम पुत्र बृजलाल निवासी जियागांव थाना रुपईडीहा द्वारा स्थानीय थाने पर सरयू मुख्य नहर के किनारे बड़कऊ पुत्र हनीफ के अरहर के खेत में एक अज्ञात महिला का शव सड़ी गली अवस्था में पड़े होने की सूचना दी गई थी। पुलिस ने महिला के शव का पंचायतनामा करवा कर पोस्टमार्टम करवाया गया तो रिपोर्ट में गला काटकर हत्या करना पाया गया। एसपी केशव कुमार चौधरी ने एसओजी सहित 04 पुलिस टीमों को अज्ञात महिला के शव की पहचान कर निर्मम हत्या कांड के अनवारण हेतु निर्देश दिए गए थे। क्षेत्राधिकारी नानपारा डा. जंग बहादुर यादव के नेतृत्व में एसओजी एवं पुलिस टीम के प्रयास से मृतक महिला की पहचान कलावती पत्नी राम प्रसाद निवासिनी मिश्रीलाल पुरवा दाखिला कठौतिया थाना मुर्तिहा जनपद बहराइच के रूप में की गई। इस सम्बन्ध में मृतका के पुत्र विनोद द्वारा थाना रुपईडीहा में भादवि की धारा 302, 201 के तहत राम कुमार पुत्र रामप्रताप निवासी भरहा थाना रुपईडीहा एवं विनोद कुमार पुत्र सीताराम निवासी काजीपुरवा मौजा प्रतापपुर थाना फरधान जनपद खीरी के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया था। पूछताछ में वादी मुकदमा विनोद द्वारा बताया गया कि मां कलावती के साथ मेरा छोटा भाई राजकुमार (11) भी गया था, उसका भी कुछ अता-पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस ने महिला के साथ गायब राजकुमार का शव भी 04 अप्रैल 2022 को ग्राम अंटहवा के जंगल से बरामद कर लिया। उसका पोस्टमार्टम कराने पर मृत्यु का कारण गला घोटना पाया गया। मुखबिर की सूचना पर एसओजी टीम के सहयोग से थाना रुपईडीहा पुलिस द्वारा मुख्य अभियुक्त रामकुमार उर्फ नकवा उपरोक्त को बुधवार सुबह खानपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर उसके निशानदेही पर आला कत्ल चाकू नहर पटरी के झाड़ी से बरामद कर लिया गया। सह अभियुक्त विनोद को भी घटना में प्रयुक्त स्पलेंडर मोटर साइकिल यूपी 31आर/9819 के साथ खान नगर साइफन के पास गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त विनोद की निशानदेही पर मृतका कलावती देवी का चप्पल भी सरयू नहर के किनारे खन्दा से बरामद किया गया है।
एएसपी के अनुसार, पूछताछ के दौरान पता चला कि रामकुमार पुत्र रामप्रताप निवासी भरहा थाना रुपईडीहा का अपने फूफा बजरंगी निवासी कठौतिया थाना मुर्तिहा के यहां अक्सर आना-जाना लगा रहता था। वहीं पर उसकी मुलाकात बजरंगी की पड़ोसी कलावती देवी पत्नी राम प्रसाद निषाद पाम मिश्रीलाल पुरवा में मौजा कठौतिया याना मुर्तिहा जनपद बहराइच से हुई। उनके बीच प्रेम संबंध बन गया। यह अवैध संबंध काफी वर्षों से चला आ रहा था। कलावती देवी शादीशुदा होते हुए भी लगातार रामकुमार पर शादी करने का दबाव बना रही थी। कलावती की उम्र रामकुमार से ज्यादा होने के कारण राम कुमार शादी नहीं करना चाहता था। इसी कारण रामकुमार आजिज आकर अपने दोस्त विनोद कुमार को बुलाकर कलावती देवी को अपने रास्ते से हटाने की राय बनाकर फोन द्वारा कलावती देवी को मिहींपुरवा बाजार में बुलाया। कलावती अपने लड़के राजकुमार के साथ मिहींपुरवा बाजार में उनसे मिली। योजना के मुताबिक, कलावती देवी एवं राजकुमार दोनों को साथ लेकर आरोपी मुख्य सरयू नहर ग्राम अटहवा पहुंचे। सुनसान जगह देखकर राजकुमार को कुछ दूरी पर बैठा कर समोसा खाने को देकर कलावती देवी को विश्वास में लेकर नहर के पटरी से नीचे उतर कर अरहर के खेत मे गये। अरहर के खेत में रामकुमार एवं विनोद दोनों ने मिलकर कलावती देवी का चाकू (छुरा) से गला काट कर हत्या कर दिया। कलावती की हत्या का भेद खुलने के भय से रामकुमार ने उसके पुत्र राजकुमार को अपने साथ लेकर अंटहवा जंगल में ले गया और वहीं पर उसका गला दबा कर हत्या कर दिया। उसके शव को जंगल में छोड़ दिया कि कोई जंगली जानवर खा जायेंगे तो पता नहीं चलेगा। उसके बाद रामकुमार मुम्बई चला गया। विनोद के बहन की शादी रामकुमार के ही गांव भरहा में हुई है। वहीं से दोनों में जान पहचान और दोस्ती हो गई थी। दोस्ती के कारण ही विनोद ने इस हत्या काण्ड में रामकुमार का साथ दिया। घटना का अनावरण करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा 25 हजार रुपये के पुरस्कार से पुरष्कृत करने कि घोषणा कि गई है। एएसपी ने बताया कि इस बीभत्स हत्याकाण्ड का अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार त्रिपाठी, प्रभारी एसओजी व सर्विलांस टीम मुकेश कुमार सिंह, एसएसआई रूदल बहादुर सिंह, उप निरीक्षक राजनरायण त्रिपाठी व प्रेमचन्द्र यादव, मुख्य आरक्षी राजेन्द्र यादव, महेश सिंह, हरिशंकर प्रसाद व करुणेश शुक्ला, आरक्षी गण रवि प्रताप यादव, नितिन अवस्थी, विजय पटेल, अश्वनी चौधरी, सुरेश गुप्ता, नरोत्तम पुरी, राहुल सिंह, विरेन्द्र कुमार गुप्ता, संजय कुमार तथा अनुज कुमार शामिल रहे।

Bahraich News : दोहरे ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, दो गिरफ्तार

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular