Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News: दीपावली मेला में रही गंगा उत्सव रिवर फेस्टिवल की धूम

Bahraich News: दीपावली मेला में रही गंगा उत्सव रिवर फेस्टिवल की धूम

संवाददाता

बहराइच। दीपावली के उपलक्ष्य में शासन के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद बहराइच के तत्वाधान में राजकीय बालिका इण्टर कालेज (गेंदघर) मैदान में आयोजित दीपावली मेला में रविवार को देर शाम गंगा उत्सव रिवर फेस्टिवल 2021 का प्रदेश सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने सांसद अक्षयवर लाल गोंड, महामण्डलेश्वर रवि गिरी जी महाराज, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच मनीष सिंह व अन्य अतिथियों के साथ फीता काटकर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सहकारिता मंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में मां गंगा की बड़ी महत्ता है। वर्मा ने कहा कि इतिहास साक्षी है कि गंगा के किनारों पर अनेक सभ्यताएं परवान चढी हैं। आध्यात्मिक दृष्टिकोण से गंगा जल जहॉ एक ओर अमृत के समान है। वहीं इससे लोगों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि देश के जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि हम गंगा के साथ-साथ अन्य नदियों को स्वच्छ और पर्यावरण से मुक्त रखें ताकि यह जीवनदायनी नदियॉ अनन्त काल तक हमें सहारा देती रहें। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति व संस्कार से जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा दीपोत्सव कार्यक्रम का निर्णय लिया गया है। यह प्रदेश सरकार का सराहनीय प्रयास है। सहकारिता मंत्री लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व व कृतित्व पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सांसद अक्षयवर लाल गोंड ने सभी लोगों को दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि जीवनदायनी गंगा की महत्ता से प्रत्येक भारतवासी भिज्ञ है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के उद्देश्य से दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर श्री गोंड ने लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल को नमन करते हुए राष्ट्र निर्माण में पटेल जी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। महामण्डलेश्वर रवि गिरी जी महाराज ने मंत्रोच्चार के माध्यम से गंगा के महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि जिलाधिकारी डॉ. चन्द्र ने सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के दौरान गंगा उत्सव-2021 हस्ताक्षर अभियान का भी शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम के दौरान जसबीर सिंह व शम्भु हलधर एण्ड पार्टी गंगा आरती तथा वृद्धाश्रम में निवासित सूर्यकान्त मिश्रा द्वारा बान्सुरी के माध्यम से ‘‘ज्योति से ज्योति जलाते चलो, प्रेम की गंगा बहाते चलो’ की प्रस्तुति को मौजूद दर्शकों द्वारा सराहा गया। कार्यक्रम के अन्त में कलाकारों को शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। जबकि अतिथियों को स्मृति चिन्ह के रूप में रूद्राक्ष पौध भेंट किया गया तथा सभी मौजूद लोगों को नदियों की स्वच्छता के लिए शपथ दिलायी गयी। कार्यक्रम का संचालन कलेक्ट्रेट कर्मी गुलामअली शाह व शिक्षक एवं कवि संतोष सिंह ने किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मनोज, नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय, उप जिलाधिकारी सदर सौरभ गंगवार आईएएस, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर विनय कुमार द्विवेदी, जिला विद्यालय निरीक्षण डॉ. चन्द्रपाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार, तहसीलदार सदर राज कुमार बैठा, अधि.अधि. नगर पालिका परिषद दुर्गेश्वर त्रिपाठी व अन्य अधिकारी, गणमान्य व संभ्रान्तजन तथा बड़ी संख्या में दर्शकगण मौजूद रहे।

Bahraich News: दीपावली मेला में रही गंगा उत्सव रिवर फेस्टिवल की धूम

यह भी पढ़ें : रेप के आरोपी को हाईकोर्ट ने इस आधार पर दी जमानत

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular