Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News : थानों पर आयोजित हुआ वादी संवाद दिवस

Bahraich News : थानों पर आयोजित हुआ वादी संवाद दिवस

संवाददाता

बहराइच। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर के निर्देश पर प्रत्येक बुधवार को थानों पर आयोजित किए जाने वाले ‘वादी संवाद दिवस’ के क्रम में आज पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में जनपद के सभी थानों पर वादी संवाद दिवस का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने थाना मोतीपुर में मुकदमा वादियों से संवाद कर उन्हें उनके मुकदमों की प्रगति के बारे में जानकारी दी गई तथा विवेचकों को अति शीघ्र गुण-दोष के आधार पर विवेचनाओं के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में जिले के समस्त प्रभारी निरीक्षकों व थानाध्यक्षों द्वारा भी अपने-अपने थाने पर क्षेत्र से आये हुए मुकदमा वादियों से संवाद स्थापित करते हुए विवेचकों द्वारा उनको विवेचना की प्रगति से अवगत कराया गया। सभी क्षेत्राधिकारियों ने सर्किल के थानों का पर्यवेक्षण किया।

Bahraich News : थानों पर आयोजित हुआ वादी संवाद दिवस

यह भी पढ़ें : मुंडन संस्कार कराने आई तीन युवतियों समेत गंगा में पांच डूबे

Bahraich News : थानों पर आयोजित हुआ वादी संवाद दिवस

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular