संवाददाता
बहराइच। जिले के खैरीघाट थाने के दलजीत पुरवा में तालाब में नहाने गए दो भाइयों की डूबकर मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने गोताखोरों की मदद से शवों को तालाब से बाहर निकलवाया। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि दलजीतपुरवा निवासी छोटे के 11 वर्षीय पुत्र अरमान व नौ वर्षीय पुत्र शाबान गांव के पास स्थित तालाब में नहाने के लिए गए थे। नहाने के दौरान शाबान तालाब के गहरे पानी में डूबने लगा। भाई को बचाने के लिए अरमान भी पानी में कूद पड़ा। दोनों बालक गहरे पानी में चले गए। दोनों के घर न पहुंचने पर परिवारजनों को अनहोनी की आशंका जताने लगी। परिवार के लोग ग्रामीणों संग बालकों की तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे। इसी दौरान तालाब के किनारे दोनों के पकड़े रखे हुए पाए गए। इससे आशंका जताई गई कि कहीं दोनों तालाब में तो नहीं डूब गए। एसओ ने गोताखोरों की टीम को बुलाकर जब तालाब को खंगलवाया तो दोनों के शव बरामद हो गए। एक साथ दो भाइयों के मौत की घटना ने परिवार के साथ ग्रामीणों को भी गमजदा कर दिया।थानाध्यक्ष ने बताया कि शवों का पंचनामा कराकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में परिवारजन की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।
यह भी पढ़ें : एकतरफा प्यार में पागल प्रेमी पर लगा रासुका
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
