संवाददाता
बहराइच। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी करने वाले तस्करों को धमकी देकर वसूली करने वाले तथाकथित पत्रकार को जिले की रुपईडीहा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाने में पहले से मुकदमा दर्ज था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चाय की दुकान से नेपाल भागने से पहले दबोच लिया। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि घसियारी टोला निवासी रामजी सोनी एक न्यूज चैनल के संवाददाता थे। वह खबर चलाने व रोकने की धमकी देकर तस्करों से पैसे की वसूली कर रहे थे। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इनके खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज था। आरोपी को पकड़ने के लिए एसआई रुदल बहादुर सिंह व भगवान यादव के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। शनिवार की सुबह क्षेत्र के एक चाय की दुकान से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। वहीं, आरोपी रामजी सोनी का कहना है कि खबर चलाने से नाराज पुलिसकर्मियों ने षडयंत्र कर फर्जी ऑडियो-वीडियो एकत्रित कर साजिश के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उन्होंने आरोपों को निराधार बताया है।
यह भी पढ़ें : अदालत से दोषी ठहराए जाने तक व्यक्ति दोषी नहीं, केवल आरोपी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
