Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News : डेढ़ कुंतल गांजे के साथ छह तस्कर गिरफ्तार

Bahraich News : डेढ़ कुंतल गांजे के साथ छह तस्कर गिरफ्तार

संवाददाता

बहराइच। जिले के दरगाह थाने की पुलिस ने बख्शीपुरा नई बस्ती में एक मकान में दबिश देकर 153.15 किग्रा गांजा बरामद किया है। तस्करी के इस अड्डे पर तीन इलेक्ट्रॉनिक तराजू, आठ मोबाइल व चार बाइक भी बरामद की गई है। इस सिंडिकेट के तार सरहद पार नेपाल के अलावा भारतीय इलाके में श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सीतापुर व लखीमपुर जिले से भी जुड़े हुए हैं। एसपी सिटी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि दरगाह थाने में तैनात कुछ सिपाहियों को गांजा तस्करी के नेटवर्क इलाके में सक्रिय होने की भनक लगी। इस पर दरगाह थाने के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने सुरागरसी कर जानकारी हासिल की इनका अड्डा बख्शीपुरा नई बस्ती में है। एसएसपी केशव कुमार चौधरी के निर्देश पर एएसपी सिटी व सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी के पर्यवेक्षण में एसएचओ ने वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश्वर सिंह, दरोगा कौसर अली, शैलेन्द्र कुमार सोनकर, सिपाही राम किशोर, जितेन्द्र, सत्यनारायण, जितेन्द्र कुमार ने दबिश दी। पुलिस ने मौके से छह तस्करों को गिरफ्तार किया। मौके से 153.15 किग्रा गांजा, आठ मोबाइल, चार बाइक के अलावा तीन इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद हुए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में इस वर्ष अब तक गांजा की सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई है। गिरफ्तार सभी तस्करों की पहचान नानपारा कोतवाली के पतरहिया निवासी राजकुमार उर्फ राजू पांडेय, राढ़न टोला निवासी बौरा वर्मा, बगिया पुरवा निवासी विनोद, हसनगंज नई बस्ती निवासी राजू वर्मा, हसन गंज मोहल्ला निवासी रामू सोनी, तुलसी टाकीज निवासी मुकेश निषाद के रूप में हुई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम को 25 हजार रुपए के इनाम से नवाजा गया है। गिरफ्तार तस्करों के नेटवर्क की तलाश की जा रही है। इन पर गैंगस्टर एक्ट कार्यवाई की जाएगी। तस्करी के धन से जुटाई गई सम्पत्तियों को जब्त किया जाएगा।

Bahraich News : डेढ़ कुंतल गांजे के साथ छह तस्कर गिरफ्तार

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular