Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News : डेढ़ करोड़ के स्मैक के साथ 02 गिरफ्तार

Bahraich News : डेढ़ करोड़ के स्मैक के साथ 02 गिरफ्तार

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। देवीपाटन परिक्षेत्र के बहराइच जिले में पुलिस ने बीती रात डेढ़ करोड़ रुपए के स्मैक के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। परिक्षेत्रीय पुलिस उपमहानिरीक्षक उपेन्द्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा प्रमोद कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में वरिष्ठ उप निरीक्षक रुदल बहादुर सिंह की टीम तथा एसएसबी के संयुक्त अभियान में बीती रात्रि स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास से अभियुक्त एजाज अहमद पुत्र निसार अहमद निवासी लहरपुर मौजा सहजना थाना रुपईडीहा बहराइच को 45 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ के क्रम में उसकी निशानदेही पर प्रभारी निरीक्षक सर्विलांस निखिल श्रीवास्तव व आरक्षी नितिन अवस्थी के साहसिक प्रयास से संयुक्त टीम द्वारा मुख्य स्मैक सप्लाईकर्ता अभियुक्त नफीस पुत्र रईस निवासी मंसूरगंज इकरा मोबाइल साप के पास थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच को छावनी चौराहा से दरगाह वाली रोड पर 106 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। डीआइजी ने बताया कि इस संबंध में स्थानीय थाने पर अभियुक्तों के विरुद्ध 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर न्यायालय सदर रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के लिए परिक्षेत्र के जिलों में सघन जांच अभियान जारी रहेगा।

Bahraich News : डेढ़ करोड़ के स्मैक के साथ 02 गिरफ्तार
यह भी पढ़ें :  कोरोना संक्रमण के चलते बदला गया मतदान का तरीका
आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular