Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News: डीएम ने महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण

Bahraich News: डीएम ने महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण

चिकित्सालय की साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता व अन्य व्यवस्थाओं का जिला जायजा

मरीजों को मानक के अनुसार स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराये जाने के दिये गये निर्देश

संवाददाता

बहराइच। जनपद में बुखार से पीड़ित मरीजों के उपचार की व्यवस्थाओं, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई इत्यादि का जायजा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र ने महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय मेडिकल कालेज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी, चिकित्सालय के वार्डो, चिल्ड्रेन वार्डो, एल-1(ए), एनआरसी इत्यादि का गहनता से निरीक्षण कर भर्ती मरीजों, तीमारदारों से चिकित्सालय द्वारा उपलब्ध करायी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं इत्यादि की जानकारी प्राप्त करते हुए मौके पर ही चिकित्सालय प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि चिकित्सालय में पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्ध है। जिन मरीजों को आक्सीजन की आवश्यकता है इसकी भी यहां पर्याप्त व्यवस्था है। चिकित्सालय में पर्याप्त साफ-सफाई व सोडियम हाइपोक्लोराइड के साथ सेनेटाइज कराने के निर्देश दिये गये है। चिकित्सालय में सभी प्रकार की व्यवस्थाएं संतोषजनक पायी गयी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने चिकित्सालय द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे भोजन की गुणवत्ता का भी जायजा लेते हुए निर्देश दिया कि भोजन में हरी सब्जियों की मात्रा बढ़ायी जाय। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि संयम से रहे अफवाहों पर किसी प्रकार का ध्यान न दे, लगातार चेकप कराते रहे। यदि किसी को बुखार होता है तो संयम से रहे, साफ सुथरा वातावरण तैयार करें, भयभीत न हो, स्वास्थ्य व खान-पान पर विशेष ध्यान दे। बुखार होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर उपचार करायें। जनपद में समुचित उपचार के लिए भी चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये है। साथ ही पर्याप्त मात्रा में दवाओं इत्यादि की उपलब्धता भी सुनिश्चित करायी गयी है। मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं कि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो उन्हें समुचित मात्रा में दवाओं इत्यादि की सुविधा मुहैया करायी जाय। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एस.के. सिंह, प्राचार्य मेडिकल कालेज डा. अनिल के. साहनी, सीएमएस डा. ओ.पी. पाण्डेय, चिकित्सक, मेडिकल स्टाफ व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

Bahraich News: डीएम ने महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण

यह भी पढ़ें : पीपल का पेड़ गिरने से पत्नी की मौत, पति जख्मी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular