संवाददाता
बहराइच। महर्षि बालार्क चिकित्सालय में आवास विकास परिषद द्वारा निर्माण कराये गये 900 एलएमपी क्षमता वाले जनपद के सबसे बड़े आक्सीजन प्लाण्ट का जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र ने मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं आक्सीजन प्लाण्ट की क्रियाशीलता का जायजा लेने के उद्देश्य से चालू करवाया। ऑक्सीजन प्लाण्ट पूर्णतयः क्रियाशील अवस्था में पाया गया। जिलाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उपस्थित अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि शीघ्र ही ऑक्सीजन प्लाण्ट का उद्घाटन कराकर आम जनमानस को समर्पित कर दिया जाएगा। इसके अलावा महर्षि बालार्क चिकित्सालय (मेडिकल कालेज) में 145 एलएमपी, 200 एलएमपी व 45-45 एलएमपी के दो प्लाण्ट यह सभी क्रियाशील है। इसके अतिरिक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कैसरगंज व चर्दा में भी 45-45 एलएमपी के आक्सीजन प्लाण्ट क्रियाशील है। जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोतीपुर में प्रधानमंत्री केयर फण्ड से 250 एलएमपी क्षमता का ऑक्सीजन प्लाण्ट का कार्य प्रगति पर है। इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पयागपुर में 200 एलएमपी व कैसरगंज में 335 एलएमपी क्षमता के ऑक्सीजन प्लाण्ट का कार्य भी प्रगति पर है जो शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जायेगा। इस अवसर पर सीडीओ कविता मीना, सीएमओ डा. एस.के. सिंह, प्राचार्य मेडिकल कालेज डा. अनिल के. साहनी, सीएमएस डा. ओ.पी. पाण्डेय, एसटीओ अशोक कुमार प्रजापति, चिकित्सालय प्रबन्धक रिजवान अली सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
