संवाददाता
बहराइच। जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र व पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण कर कारागार की साफ-सफाई, कारागार प्रशासन द्वारा बन्दियों को मुहैया करायी जा रही सुविधाओं, कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव के लिए की गयी व्यवस्था इत्यादि का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान पाकशाला, 8 नम्बर अहाता, चिकित्सालय, विभिन्न बैरकों, बन्दी पीसीओ इत्यादि का निरीक्षण किया गया। कारागार की साफ-सफाई व अन्य व्यवस्था संतोषजनक पायी गयी। इस अवसर पर जेल अधीक्षक ए.एन. त्रिपाठी, जेलर आनन्द शुक्ला, डिप्टी जेलर एस.के. त्रिपाठी, चिकित्सक आभाष अंकुर श्रीवास्तव व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : जिले के युवक से डरी त्रिपुरा सरकार, किया हाउस अरेस्ट
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
