Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News : जिला चयन समिति की बैठक में किया गया लाभार्थियों...

Bahraich News : जिला चयन समिति की बैठक में किया गया लाभार्थियों का चयन

संवाददाता

बहराइच। जिलाधिकारी शम्भु कुमार की अध्यक्षता में शिविर कार्यालय पर मत्स्य विभाग की र्प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना अन्तर्गत थ्री व्हीलर विथ आईस बाक्स, मोटर साइकिल विथ आईस बाक्स व साइकिल विथ आईस बाक्स मत्स्य पालन हेतु निजी भूमि पर तालाब निर्माण एवं निर्माण पर प्रथम वर्ष निवेश, बायोक्स निर्माण सम्वर्धन प्रथम वर्ष निवेश, सीड रियेरिंग का निर्माण एवं निर्माण पर प्रथम वर्ष निवेश, दो टन प्रतिदिन क्षमता वाले लघु मत्स्य आहार मिल तथा बृहद रि-सर्कुलेटरी सिस्टम, योजनाओं में आनलाइन प्राप्त आवेदन पत्रों के चयन के सम्बंध में जिला चयन समिति की बैठक आयोजित की गयी।
बैठक के दौरान इन योजनाओं में आनलाइन प्राप्त 84 आवेदन पत्रों पर विचार-विमर्श कर 80 लाभार्थियों का चयन किया गया तथा 04 आवेदन पत्रों को अस्वीकार किया गया। इसके अलावा नीली क्रान्ति योजना के तहत लाभार्थियों के तालाब निर्माण एवं मत्स्य आहार मिल निर्माण कार्य की भी समीक्षा की गयी। इस सम्बंध में जिला अधिकारी ने निर्देश दिया कि निर्माण परियोजनाओं को यथाशीघ्र पूर्ण कराया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, उप निदेशक मत्स्य अयोध्या, प्रभारी सहायक निदेशक बहराइच राजेन्द्र सिंह विष्ट, पीडीडीआरडीए अनिल सिंह, अधि. अभि. सिंचाई, लघु सिंचाई लीड प्रबन्धक अमित गौरव, नामित मत्स्यकीय वैज्ञानिक डा. सीपी सिंह, कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रभारी, मत्स्य पालक आशाराम, मत्स्य निरीक्षक गनेश प्रसाद व अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular