संवाददाता
बहराइच। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कलेक्ट्रेट में जन सुनवाई के दौरान लोक सेवक की वास्तविक परिभाषा को मूर्त रूप दे दिया। अपनी फरियाद लेकर आए एक दिव्यांग को सीढ़ियां चढ़ते देख जिलाधिकारी अपनी कुर्सी से उठकर दौड़ते हुए उस दिव्यांग से मिलने सीढ़ियों पर खुद पहुंच गए। इससे न केवल कलेक्ट्रेट कर्मी हतप्रभ रह गए, बल्कि अचानक अपने सामने डीएम को खड़ा देख दिव्यांग उन्हें एक पल अपलक निहारता रहा। बताते चलें कि जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनसुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा दोनों पैरों से दिव्यांग प्रार्थना पत्र लिए के आने को जद्दोजहद कर रहा है। उसकी तकलीफ डीएम से देखी नहीं गई, और वह जन सुनवाई को बीच में ही छोड़कर कक्ष से निकल पड़े। यह देख अन्य कर्मी भी उनके पीछे-पीछे चल पड़े, अफसरों को डीएम का अचानक बदला रुख समझ में नहीं आ रहा था। तब तक डीएम दौड़ते हुए सीढ़ियों पर ही दिव्यांग के पास पहुंच चुके थे। उन्होंने दिव्यांग से प्रार्थना पत्र हाथ में लिया और समस्या पूछी। डीएम को अपने सामने पाकर दिव्यांग भी हतप्रभ था। हुजूरपुर थाने के बड़ा गांव के मजरे तमोलीपुरवा निवासी तुलसीराम उर्फ लेंगड़ पुत्र सुंदरलाल ने बताया कि कुछ लोग उसके खेत में जबरन रास्ता कायम करते हुए उस पर पक्का निर्माण कर रहे हैं। उसने प्रकरण में राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम से जांच कराकर उचित कार्यवाई कराये जाने की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। डीएम की ओर से सुनवाई किए जाने का यह तरीका यहां चर्चा का विषय रहा है।
यह भी पढ़ें : DM ने किया मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
