Monday, March 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News : छेड़छाड़ को लेकर बवाल, आठ आरोपी गिरफ्तार

Bahraich News : छेड़छाड़ को लेकर बवाल, आठ आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता

बहराइच। जिले के मोतीपुर इलाके के एक गांव में आधा दर्जन बाइक पर सवार लगभग एक दर्जन लोगों ने घरों में घुसकर किशोरियों से छेड़छाड़ की। विरोध पर किशोरियों व उनके परिजनों से मारपीट भी की थी। इस मामले में सभी 8 आरोपियों को सोमवार देर शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। हालांकि बवाल के दौरान प्रयोग की गई बाइक व असलहे पुलिस बरामद नहीं कर सकी है। बाइक सवार हमलावरों ने एक घर में घुसकर दो किशोरियों से छेड़छाड़ की। किशोरियों के शोर पर आए परिजनों ने जब विरोध जताया तो हमलावरों ने किशोरियों सहित आधा दर्जन लोगों के साथ जाति सूचक गाली दी और मारपीट की थी। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बलवा, घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़, धमकी, दलित उत्पीड़न व पाक्सो अधिनियम में आठ लोग नामजद कर केस दर्ज किया था। इसकी विवेचना सीओ मिहींपुरवा कमलेश कुमार सिंह कर रहे हैं। सोमवार की शाम सीओ कमलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एसएचओ जय नारायण शुक्ला व पुलिस बल ने दबिश देकर इस मामले में नामजद जोगनियां निवासी नसीरुद्दीन, मौसीन, सुबराती, रहूफ, सुबराती, पव्वा, मेराज, सेराज, इद्रीश को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular