संवाददाता
बहराइच। जिला मजिस्ट्रेट शम्भु कुमार द्वारा गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत 03 अभियुक्तों की सम्पत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई की गयी है। जनपद के थाना रुपईडीहा अन्तर्गत केवलपुर (कस्बा रुपईडीहा) के मतीन पुत्र नन्हे का 01 किता मकान सख्ंया 1232 व पोस्ट आफिस शाखा स्टेशन रोड रुपईडीहा खाता संख्या 3782858166 में जमा धनराशि 450000 रुपये खाता धारक मतीन व खाता संख्या 3782864358 में जमा धनराशि 450000 रुपये खाता धारक रुकसाना पत्नी मतीन एवं ओम प्रकाश सोनी पुत्र राम बहादुर उर्फ राम कुमार सोनी का 01 किता मकान संख्या 2597 व प्लाट गाटा संख्या 165मि./0.027 हे. मौजा दुविधापुर परगना चर्दा तहसील नानपारा तथा कनछेद पुत्र मोहम्मद अली की मोटर साइकिल सख्ंया यूपी40 एफ 5747 को कुर्क किया गया है।
