Sunday, February 8, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News : गैंगस्टर एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

Bahraich News : गैंगस्टर एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता

बहराइच। जिले के कैसरगंज थाने की पुलिस ने लम्बे समय से फरार चल रहे गैंगस्टर के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि कैसरगंज एसएचओ संजय कुमार गुप्ता को बुधवार रात जानकारी मिली कि गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे आरोपी को हाईवे पर वाहन के इंतजार में खड़े देखा है। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी अफसरों को दी। एएसपी सिटी कुंवर ज्ञानंजय सिंह, सीओ कैसरगंज अरुण चंद्र के पर्यवेक्षण में दरोगा वेद प्रकाश शर्मा, सिपाही चंदन कुमार, ललित, मिथिलेश पासवान को गिरफ्तारी को भेजा। पुलिस टीम ने बदमाश जलालपुर बसहिया के गंज गांव निवासी बब्लू खां को गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर उससे पूछताछ की गई। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular