जिले में 142183 लोगों को लग चुकी है वैक्सीन की दूसरी खुराक
संवाददाता
बहराइच। जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र का कहना है कि कोविड वैक्सीन की पहली खुराक शरीर को कोरोना वायरस को पहचानने में मदद करती है और भविष्य के संक्रमण से बचाने के लिए रोग प्रतिरोधक प्रणाली तैयार करती है। जबकि दूसरी खुराक उस रोग प्रतिरोधक प्रतिक्रिया को और अधिक मजबूत करती है। इससे शरीर कोविड संक्रमण से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हो जाता है। उन्होंने बताया कि खतरा अभी टला नहीं है। ऐसे में पहला टीका लगवा चुके लोगों को दूसरी डोज़ लगवाने में भी सक्रियता दिखानी चाहिए। यह कोरोना की संभावित तीसरी लहर में उन्हे सुरक्षित रखने में मदद करेगा। उन्होने बताया कि टीके की दोनों खुराक संक्रमण के गंभीर लक्षणों और इससे होने वाली मृत्यु को रोकने में प्रभावी है।
यह भी पढ़ें : अब केवल 15 दिनों में पास होगा ऑनलाइन नक्शा
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एसके सिंह ने बताया कि ऐसे तो टीके की दूसरी खुराक कभी भी लगवाई जा सकती है लेकिन भींड़ की वजह से लोग वंचित न हो इसलिए माह के प्रत्येक शनिवार को सभी टीकाकरण केंद्रों पर टीके की दूसरी खुराक लगवाने वालों को वरीयता दी जाती है। उन्होंने बताया कि टीके के प्रति लोगों में काफी जागरूकता आयी है, लेकिन पहला टीका लगवा चुके लोगों में यह भ्रांति कि एक ही टीके से काम चल जाएगा। यह पूरी तरह निरधार है। वैक्सीन का पूरा फायदा तभी है जब इसकी दोनों खुराक लग जाएं। डबल्यूएचओ एसएमओ डॉ विपिन लिखोरे ने बताया कि कोविड वैक्सीन की दोनों खुराक जरूरी हैं। इनमें कोवैक्सीन की दूसरी खुराक 28 दिन पर और कोविशील्ड की दूसरी खुराक 84 दिन बाद लगाई जाती है। उन्होने बताया कि जनपद में माह अगस्त के अंतिम दिन तक 142183 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक ले ली है। शेष लोगों को जल्द ही नजदीकी टीकाकारण केंद्र पर वैक्सीन की दूसरी खुराक अवश्य लगवानी चाहिए।
यह भी पढ़ें : नन्हे क्रिकेटर रोविन को 11000 का चेक देकर डॉ अनिता मिश्रा ने बढ़ाया हौसला
इंटर कालेज के प्राचार्य एपी चौधरी ने बताया कि उन्होने कोविड वैक्सीन की दोनों खुराक लगवा लिया है। वह कहते हैं कि संभावित तीसरी लहर को लेकर उनके मन में भय था। लेकिन वैक्सीन की दूसरी खुराक लगवाने के बाद संक्रमण की गंभीरता को लेकर वह राहत महसूस करते हैं। पयागपुर के राहुल सोनी को वैक्सीन की दूसरी खुराक 24 अगस्त को लगनी थी, लेकिन भ्रमण यात्रा पर जाने की योजना के कारण इन्होने दूसरी खुराक अभी नहीं लगवायी है। इनका मानना है कि टीका लगने के बाद बुखार आने से कहीं इनकी यात्रा बाधित न हो जाय। इस मामले में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ जयंत का कहना है कि यदि कोई यात्रा पर बाहर जा रहा है ऐसे में उसे कोविड का टीका लगवाने के बाद ही जाना अधिक सुरक्षित होगा। उन्होने बताया कि टीका लगने के बाद हल्का बुखार, सर दर्द, जोड़ों में दर्द या उल्टी होना आम बात है। यह एक से दो दिन में स्वतः ठीक हो जाता है।
यह भी पढ़ें : पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
