Monday, February 9, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News : कोरोना संक्रमित कानून गो की मौत

Bahraich News : कोरोना संक्रमित कानून गो की मौत

संवाददाता

बहराइच। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार की रात कोरोना पॉजिटिव कानूनगो की मौत हो गई। वह 10 दिनों से कोरोना से जंग लड़ रहे थे। सोमवार की सुबह 10ः15 बजे मौलबी बाग बहराइच में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसके साथ ही बहराइच में कोरोना से होने वाली मौतों का संख्या बढ़कर 10 हो गयी है। शहर के मोहल्ला कानूनगोपुरा निवासी लगभग 50 वर्षीय कानूनगो की 10 दिन पहले तबियत खराब हुई। उन्हें खांसी आ रही थी। सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। परिजन उन्हें बहराइच मेडिकल कॉलेज ले गए थे। जांच में उनकी रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई थी। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। रविवार की देर रात उनकी मौत हो गई। संग्रह अनुसेवक संघ के मंडल अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कानूनगो की मौत पर गहरा दुख जताते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि स्व. कानूनगो एक प्रतिष्ठित व्यक्ति थे। राजस्व संग्रह अनुसेवक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष भी रह चुके थे। लगभग नौ साल बाद वे रिटायर होने वाले थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular