Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News : कोटेदार के यहां जाएं, तो अपना आयुष्मान कार्ड भी...

Bahraich News : कोटेदार के यहां जाएं, तो अपना आयुष्मान कार्ड भी बनवाएं

सरकारी राशन की दुकानों पर कैंप लगाकर बनेगा निःशुल्क आयुष्मान कार्ड

संवाददाता

बहराइच। आपके पास अंत्योदय कार्ड है और आप राशन लेने जा रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छी खबर है। इस बार राशन के साथ आपको पांच लाख तक निःशुल्क इलाज का तोहफा भी मिलेगा। इसके लिए सरकारी राशन की दुकान पर कैंप लगाकर निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। आशा कार्यकर्ता व कोटेदार इस कार्य में सहयोग करेंगे। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने इस संदर्भ में सभी संबन्धित अधियारियों को शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए निर्देशित कर दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि अंत्योदय कार्ड धारक लाभार्थी, समाज के सबसे गरीब एवं वंचित परिवार से आते हैं। इनके स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार ने बीते 23 जुलाई को सभी अंत्योदय कार्ड धारकों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से जोड़ने के निर्देश दिये थे, जिसके अनुसार लाभार्थी परिवार के सभी सदस्यों का आयुष्मान कार्ड जारी कर उन्हे पांच लाख तक का निःशुल्क इलाज मुहैया कराना है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि जारी शासनादेश के अनुसार एक माह के अंदर सभी अंत्योदय कार्ड धारकों को आयुष्मान कार्ड जारी करने का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए जनपद के सभी सरकारी राशन की दुकानों पर कोटेदार के सहयोग से कैंप लगाकर निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। इस दौरान लाभार्थियों को बुलाने का काम आशा कार्यकर्ता व कार्ड बनाने का काम क्षेत्रीय कामन सर्विस सेंटर के वीएलई अथवा आरोग्य मित्र द्वारा किया जाएगा। उन्होने बताया कि अंत्योदय लाभार्थियों को माह में दो बार कोटेदार द्वारा निःशुल्क राशन का वितरण किया जाता है। इसलिए राशन वितरण की तिथियों पर ही आयुष्मान कार्ड बनाने की व्यवस्था की जाएगी। आयुष्मान भारत योजना के नोडल व जिला स्वास्थ्य, शिक्षा व सूचना अधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि जनपद में अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों की संख्या 127029 है, जिसके सापेक्ष 39523 परिवारों में प्रति परिवार एक सदस्य का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है। वहीं अंत्योदय कार्ड धारक 320209 लाभार्थियों के सापेक्ष 77165 लाभार्थियों के कार्ड बनाए जा चुके हैं। उन्होने बताया शासनादेश के अनुसार शेष पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड राशन की दुकान पर कैंप लगाकर निःशुल्क बनाया जाएगा। इस प्रयास से शत प्रतिशत अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों को पांच लाख तक का निःशुल्क इलाज मुहैया कराने में आसानी होगी।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular