संवाददाता
बहराइच। शासन के निर्देश के क्रम में विकास खण्ड चित्तौरा के ग्राम अमीनपुर नगरौर में ं01 सितम्बर से 30 सितम्बर 2021 तक आयोजित होने वाले चतुर्थ राष्ट्रीय पोषण माह का जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र द्वारा मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना व अन्य के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया गया। इससे पूर्व जिलाधिकारी द्वारा ग्राम मोहम्मद नगर बड़हिन बाग में अति कुपोषित बच्चे की मां श्रीमती सीमा देवी को पोषण मिशन अन्तर्गत संचालित मुख्यमंत्री जन सहभागिता योजना के तहत दुधारू गाय दान की गयी तथा हरी झण्डी दिखाकर पोषण जागरूकता रथ को रवाना किया गया। कार्यक्रम के दौरान 05 गर्भवती महिला की गोदभराई तथा 05 बच्चों का अन्नप्रसन्न कराया गया तथा 05 गर्भवती महिलाओं एवं 05 बच्चों के परिवारों को सहजन, अमरूद, करौंदा का पौधा वितरण किया गया। इसके अलावा 10 किशोरियों को पोषण किट तथा 25 लाभार्थियों को सहजन, अमरूद, करौंदा का पौध भी वितरण किया गया। आम जनमानस में स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता लाये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ चन्द्र द्वारा पोषण गुब्बारा खुले आकाश में छोड़ा गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ चन्द्र व मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि टीम भावना के साथ बेहतर तालमेल एवं समन्वय से राष्ट्रीय पोषण माह को सफल बनाये। कार्यक्रम के दौरान अधिवर्षत की आयु पूर्ण कर सेवा निवृत्त हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी आर.पी.सिंह को शाल व पुष्प गुच्छ भेंट कर दी गयी भावभीनी विदाई। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक कवि संतोष सिंह ने किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर विनय कुमार दुबे, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बलवन्त सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए अनिल कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी उमाकान्त पाण्डेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी जी.डी. यादव सहित अन्य अधिकारी, गणमान्य व संभ्रान्तजन मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : महिला के साथ ऐसा क्या हुआ कि 45 मिनट तक रोकनी पड़ी बस
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
