Monday, February 9, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News : किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Bahraich News : किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

संवाददाता

बहराइच। जिले के हुजूरपुर थाने में बीती रात एक किशोरी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी के प्रतिरोध पर ग्रामीणों के दौड़ने पर युवक मौके से फरार हो गया। पीड़िता को लेकर परिजन देर रात में ही थाने पहुंचे। पुलिस ने केस दर्ज कर महिला सिपाही की अभिरक्षा में किशोरी को मेडिकल को भेजा है। शनिवार सुबह आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। हुजूरपुर थाने के एक गांव निवासी व्यक्ति की 16 वर्षीय बेटी शुक्रवार रात गांव के बाहर मैदान में शौच को गई थी। इसी दौरान एक युवक ने खेत में किशोरी से रेप किया। किशोरी ने जमकर प्रतिरोध करते हुए शोर मचाया। अनहोनी की आशंका से ग्रामीण लाठी डंडे लेकर दौड़ पड़े। जिसकी भनक मिलते ही हमलावर युवक फरार हो गया। ग्रामीणों को जैसे ही वारदात की जानकारी मिली। आक्रोश फैल गया। परिजन ग्रामीणों के साथ ही पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे। एसएचओ आरपी यादव ने पीड़ित की तहरीर पर रेप की धाराओं में केस दर्ज कराकर रात को ही महिला सिपाही की अभिरक्षा में किशोरी को मेडिकल को भेज दिया। शनिवार की सुबह आरोपी को भग्गड़वा के पास गिरफ्तार किया गया। एसएचओ ने बताया कि तहकीकात की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular