Thursday, March 26, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News: किशोरी से गन्ने के खेत में दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Bahraich News: किशोरी से गन्ने के खेत में दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

संवाददाता

बहराइच। जिले के हुजूरपुर थाना क्षेत्र में शौच करने गई किशोरी से गांव के ही युवक ने गन्ने के खेत में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। किसी तरह किशोरी दरिंदे के चंगुल से छूटकर घर आई और आपबीती परिजनों को सुनाई। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़िता को जांच के लिए अस्पताल भेजा और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष ने टीमें गठित कर दी हैं। पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी रविवार शाम गांव से बाहर शौच के लिए गई थी। बताया जाता है कि घर लौटते समय गांव के ही एक युवक ने किशोरी को रास्ते में रोककर गन्ने के खेत में खींच लिया और दुष्कर्म किया। किसी तरह किशोरी ने घर पहुंचकर आपबीती परिजनों को सुनाई। परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के भेज दिया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें : लद्दाख के रीथ सेरेमनी में ग्रुप लीडर बनकर पहुंचे IPS जितेन्द्र शुक्ला

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular