संवाददाता
बहराइच। शहर के सिविल लाइन स्थित बिजली महकमे के उपकेन्द्र पर मंगलवार रात संविदा कर्मी को करंट लग गया। उसे इलाज को ले जाया जाता, तब तक उसकी मौत हो गई। संविदा कर्मी श्रावस्ती जिले के इकौना का निवासी था। देहात कोतवाली के सिविल लाइन स्थित बिजली महकमे के उपकेन्द्र पर श्रावस्ती जिले के इकौना कस्बा निवासी 35 वर्षीय घनानंद पांडेय पुत्र राधेश्याम पांडेय संविदा कर्मी के रेप में कार्यरत था। मंगलवार रात उसे उपकेन्द्र पर ड्यूटी के दौरान करंट लग गया। उसकी हालत काफी बिगड़ गई। जब तक उसे इलाज को ले जाया जाता, तब तक उसकी मौत हो गई। जैसे ही यह जानकारी मृतक के परिजनों को हुई तो परिजनों में हाहाकार मच गया। परिजन शहर पहुंचे और लाश को पैतृक कस्बा इकौना ले गए। बुधवार की दोपहर उसका संस्कार कर दिया गया है।
