Monday, March 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News : कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजकों पर FIR

Bahraich News : कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजकों पर FIR

संवाददाता

बहराइच। कोविड-19 का संक्रमण उफान पर है। अब तक काफी लोग संक्रमित हुए हैं। कई मौतें भी हो चुकी हैं। फिर भी लोग प्रशासनिक चेतावनी को अनदेखा कर रहे हैं। बहराइच जिले के सहबा महिपालसिंह गांव में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किए जाने पर केस दर्ज कर लिया गया है। नामजदों व प्रकाश में आ रहे लोगों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। फखरपुर थाने के सहबापुर महिपाल सिंह गांव में तीन सितम्बर को कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसकी भनक लगने पर पुलिस पहुंची तो लोग भाग गए। यह जानकारी मिली कि यहां सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। सैकड़ों लोग प्रतियोगिता देखने को जुटे थे। जबकि कई गांवों की टीम मुकाबले में सहभागिता को आई थी। हालांकि पुलिस की दबिश पड़ने से पहले ही लोग गए। सीओ कैसरगंज अरुण चंद्र ने बताया कि सिपाही सन्त कुमार शुक्ला की तहरीर पर मुनव्वर अली सहित नौ नामजद व 40 – 50 अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular