Wednesday, January 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News: एक महीने से दहशत फैलाए मगरमच्छ गांव में पकड़ा गया

Bahraich News: एक महीने से दहशत फैलाए मगरमच्छ गांव में पकड़ा गया

संवाददाता

बहराइच। नानपारा वन रेंज के परबतिया गांव में शनिवार देर शाम तालाब में मगरमच्छ दिखाई पड़ा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन महकमे को दी। वन कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को काबू कर मिहींपुरवा के गायघाट स्थित सरयू नदी में छोड़ दिया। नानपारा कोतवाली का इलाका इन दिनों वन्य जीवों व जलचरों को काफी रास आ रहा है। ककरी व परबतिया गांव के मध्य स्थित तालाब में शनिवार को एक मगरमच्छ दिखाई पड़ा, तो लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक लगभग एक महीने से मगरमच्छ यदा कदा दिखाई पड़ता था। लोगों को देखकर वह तालाब में छिप जाता था। कुछ बकरियों के शिकार को वह हमला भी कर चुका था। तबसे ग्रामीणों ने तालाब के आसपास मवेशियों को चराना बंद कर दिया था। शनिवार की शाम मगरमच्छ दिखाई पड़ते ही नानपारा रेंजर राशिद जमील को सूचना दी गई। जिस पर उन्होंने वन रक्षक ऋषिपाल, माली देवी शरण मिश्रा, चालक छोटे लाल को भेजा। कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को कब्जे में कर लिया गया। उसे मोतीपुर थाने के गायघाट स्थित सरयू नदी में छोड़ा गया।

यह भी पढ़ें :  भर्ती में CBI ने पकड़ी धांधली, अब अफसरों के खिलाफ दर्ज होगी FIR

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular