Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News: एक करोड़ 34 लाख के स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

Bahraich News: एक करोड़ 34 लाख के स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

संवाददाता

बहराइच। पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष रूपईडीहा अभय सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने कस्बे के मोहल्ला घसियारन स्थित आम के बाग से अनीश पुत्र रसीद निवासी घसियारन मोहल्ला थाना रूपईडीहा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बीती रात 134 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। इस सम्बंध में स्थानीय थाने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक रुदल बहादुर सिंह, आरक्षी गण वीरेंद्र कुमार गुप्ता, प्रमोद वर्मा व अशोक तिवारी तथा एसएसबी के एएसआइ दीप सिंह भाटी, आरक्षी प्रवीण डोगारी व रमेश शामिल थे।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular