Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News: आयुक्त व आईजी ने किया CM कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

Bahraich News: आयुक्त व आईजी ने किया CM कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

संवाददाता

बहराइच। नानपारा रोड पर स्थित चौपाल सागर में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों का जायज़ा लेने के उद्देश्य से देवीपाटन मण्डल के आयुक्त एसवीएस रंगाराव व आईजी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह व अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम हेतु पार्किंग स्थल, बैरीकेटिंग, हेलीपैड, साफ-सफाई, मंच पण्डाल इत्यादि के लिए की जा रही तैयारियों का जायज़ा लेते हुए मौके पर मौजूद सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बताते चलें कि मुख्यमंत्री सोमवार को अपरान्ह 12ः55 बजे चौपाल सागर, नानपारा रोड, बहराइच स्थित हेलीपैड पर पहुॅचकर अपरान्ह 01 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास व लाभार्थीपरक योजनाओं के प्रमाण-पत्रों का वितरण करके जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद वह लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

Bahraich News: आयुक्त व आईजी ने किया CM कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

यह भी पढ़ें : ब्लाकों में दिखने लगा CDO की सख्ती का असर

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular