Monday, February 9, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News : अवैध कटान करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार

Bahraich News : अवैध कटान करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार

संवाददाता

बहराइच। वन संरक्षक/प्रभागीय वनाधिकारी ज्ञान प्रकाश सिंह के कुशल नेतृत्व में कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग, बहराइच में वनों के अवैध कटान एवं वन्य जीवों के अवैध शिकार पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से संचालित अभियान के दौरान वन क्षेत्र मोतीपुर में 21 अगस्त 2020 लगभग प्रातः 03ः30 बजे गश्त के दौरान बाघ संरक्षित क्षेत्र बीट संख्या 28 उत्तरी के कक्ष संख्या-4 में अवैध रूप से प्रवेश कर एक वृक्ष सागौन तथा एक वृक्ष साखू का अवैध कटान करते हुए पाये जाने पर गश्ती दल द्वारा अभियुक्त जमालुद्दीन पुत्र सदरूद्दीन उम्र लगभग 35 वर्ष, नासिर अली पुत्र महमूद अली उम्र लगभग 25 तथा शोयब पुत्र बदरूद्दीन उम्र लगभग 24 वर्ष सभी निवासी ग्राम, गुजरहना, थाना मोतीपुर, बहराइच को मौके से गिरफ्तार कर 21 अगस्त को मा. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। मा. न्यायालय द्वारा अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
यह जानकारी देते हुए वन संरक्षक/प्रभागीय वनाधिकारी ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 01 अदद आरा, सागौन गोल प्रकाष्ठ 01 अदद्, साखू गोल प्रकाष्ठ 02 अदद्, यमाहा मोटर साइकिल (वाहन संख्या यूपी 41एफ/3157 बरामद की गयी। अभियुक्तों के विरूद्ध वन अपराध संख्या 07/2020-21 अन्तर्गत भारतीय वन अधिनियम की धारा 26, 41, 42 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धारा 27, 29, 31, 39 व 51 के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। श्री सिंह ने बताया कि गश्ती दल में उपराजिक राम कुमार-द्वितीय, वन रक्षक अवध नरेश शुक्ला, एस.टी.पी.एफ. के जवान शिव नरायण व शैलेन्द्र कुमार सम्मिलित थे।
वन संरक्षक/प्रभागीय वनाधिकारी ज्ञान प्रकाश सिंह ने यह भी बताया कि कतर्नियाघाट प्रभाग अन्तर्गत वनों के अवैध कटान एवं वन्य जीवों के अवैध शिकार पर प्रभावी नियंत्रण तथा जंगल से सटे हुए क्षेत्रों में मानव वन्य जीव संघर्ष जैसी घटनाओं को न्यून से न्यूनतम किये जाने के उद्देश्य से सभी वन क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि पूरी सतर्कता बनाये रखते हुए निरन्तरता के साथ गश्ती अभियान को जारी रखें।

RELATED ARTICLES

Most Popular