Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News:सड़क सुरक्षा माह के मौके पर जागरूकता वाहन रवाना

Bahraich News:सड़क सुरक्षा माह के मौके पर जागरूकता वाहन रवाना

पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल ने वाहनों को दिखायी हरी झण्डी

श्याम जी मिश्र

बहराइच। ‘सुरक्षित यात्रा-सुरक्षित जीवन’ के संकल्प के साथ 21 जनवरी से 20 फरवरी तक आयोजित होने वाले 23वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के शुभारम्भ अवसर पर जिलाधिकारी शम्भु कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार मिश्र व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में पूर्व मंत्री सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल ने कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव, अधि.अभि. लोनि.वि. खण्ड-1 ए.के. वर्मा, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी दिनेश कुमार यादव, अधि.अधि. नगर पालिका परिषद बहराइच पवन कुमार, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन वीरेन्द्र सिंह व प्रवर्तन के अशोक कुमार सहित अन्य स्टेक होल्डर्स विभागों के अधिकारी व गैर सरकारी संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि जागरूकता वाहनों द्वारा नगर के मुख्य चाराहों व प्रमुख स्थानों पर आमजन को यातायात नियमों का पालन करने यथा वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करने, सीट बेल्ट का सदैव प्रयोग करने, बिना लाइसेंस के वाहन न चलाने, दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित सीमा से अधिक गति से वाहन न चलाने, बिना लाइसेंस के वाहन न चलाने, पार्किंग के नियमों का पालन करने, आवश्यकतानुसार इंडीकेटर्स का प्रयोग करने तथा अपनी लेन में ही वाहन चलाने इत्यादि के बारे में लोगों को जागरूक किया जायेगा।

अन्य खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular