संवाददाता
बहराइच। जरूरत मंदों को तय समय पर स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने के लिए अब एएनएम को रजिस्टर नहीं बनाना पड़ेगा। इतना ही नहीं कब किसको कौन सी स्वास्थ्य सेवा देनी है इसकी भी मगज़मारी अब उन्हे नहीं करनी पड़ेगी। कारण टीकाकरण समेत अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की रिपोर्टिंग अब अनमोल एप से होगी। इससे जहां एक ओर एएनएम पर रिपोर्टिंग का भार कम होगा, वहीं सही समय पर गुणवत्ता पूर्ण रिपोर्टिंग भी हो सकेगी। इसके अलावा इस एप के इस्तेमाल से एएनएम से लेकर आला अधिकारियों को इस बात की जानकारी रहेगी कि किसको स्वास्थ्य सेवायें मिल चुकी है और किसे अभी देना बाकी है, जिससे सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ेगी साथ ही अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच बढ़ेगी। यह बातें पयागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम प्रशिक्षण के दौरान एसीएमओ प्रशासन डॉ योगिता जैन ने कही। उन्होने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सभी एएनएम को अनमोल एप से लैस टैबलेट दिए गए हैं, जिसके माध्यम से वह गर्भवती व शिशुओं से संबंधित ब्योरा आरसीएच (री-प्रोडक्टिव एंड चाइल्ड हेल्थ) पोर्टल पर भेजेंगी।
पयागपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ मृत्युंजय पाठक ने बताया कि टेबलेट में अनमोल एप के चार सॉफ्टवेयर डाले गए हैं। पहला आरसीएच एप में गर्भवती महिलाओं का ब्यौरा उनके मोबाइल नंबर समेत पूरा पता, प्रसव पूर्व होने वाली जांच, प्रसव की अनुमानित तिथि, नवजात बच्चे के स्वास्थ्य के आंकड़े, टीकाकरण संबंधी आंकड़े आदि दर्ज होंगे। दूसरे एप में गैर संचारी रोग जैसे कैंसर, ब्लड प्रेशर, शुगर, मानसिक व हाइपरटेंशन रोगियों का ब्योरा तथा तीसरे कवच एप में जेई टीकाकरण की स्थिति व बच्चों का विवरण रहेगा। इसके अलावा चौथे आईडीएसपी एप में कुष्ठ रोगी, मलेरिया, टाइफाइड, डेंगू रोगियों की कुंडली होगी। एप के जरिए मरीजों के मोबाइल पर जांच की तिथि बताने समेत अन्य स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं की जानकारी मिलेगी। वहीं नवजात शिशुओं की माताओं के पास टीकाकरण की अगली तिथि का मैसेज आएगा इससे काम आसान होगा और मातृ व शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी। प्रशिक्षक अनुपम शुक्ल व अब्दुल फहीम ने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि एप के माध्यम से नए दंपति का पंजीकरण, गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, नवजात शिशु का पंजीकरण, उप स्वास्थ्य केंद्र के सभी ग्रामीणों का डाटा लिंक सहित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं टीकाकरण कार्यक्रम से जुड़ी सेवाओं की सांख्यिकी एवं ऑनलाइन एंट्री दर्ज होगी। इस अवसर पर आई हुई सभी 27 एएनएम को अनमोल एप से लैस टेबलेट वितरित किए गए। उप जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि एएनएम को अनमोल एप से लैस टेबलेट में सूचनाएं दर्ज करनी होंगी। इससे लाभार्थी और एएनएम दोनों परेशानी से बचेंगे।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
