Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News:सीडीओ ने किया कई दफ्तरों का औचक निरीक्षण

Bahraich News:सीडीओ ने किया कई दफ्तरों का औचक निरीक्षण

संवाददाता

बहराइच। शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समयबद्धता के साथ उपस्थिति सुनिश्चित कराये जाने, साफ-सफाई, अभिलेखों का रख-रखाव इत्यादि का जायजा लेने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना ने गुरुवार को कल्पीपारा स्थित सिचाई विभाग के विभिन्न कार्योलयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में चार कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन बाधित करने के साथ स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने बताया कि अधिशाषी अभियन्ता सरयू नहर खण्ड पंचम कार्यालय के निरीक्षण के दौरान दो कर्मचारी प्रारूपकार, अशोक कुमार, धावक, विजय बहादुर, सहायक अभियन्ता सरयू नहर खण्ड पंचम उपखण्ड द्वितीय, कार्यालय के निरीक्षण के दौरान मेट, राम नारायण तथा सहायक अभियन्ता सरयू नहर खण्ड पंचम उपखण्ड तृतीय एवं चतुर्थ में चपरासी, वीर बहादुर अनुपस्थित पाये गये। इसके अलावा अधिशाषी अभियन्ता सरयू ड्रेनेज खण्ड प्रथम कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया।

Bahraich News:सीडीओ ने किया कई दफ्तरों का औचक निरीक्षण

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular