Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News:सहकारिता मंत्री ने किया स्नान घाट एवं श्मशान घाट का लोकार्पण

Bahraich News:सहकारिता मंत्री ने किया स्नान घाट एवं श्मशान घाट का लोकार्पण

संवाददाता

बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की घोषणा अन्तर्गत तहसील कैसरगंज के ब्लाक जरवल में पावन सरयू नदी के तट पर स्थित बिरथाना घाट पर स्नानघाट एवं श्मशानघाट निर्माण परियोजनान्तर्गत धनराशि 200.43 लाख रुपए की लागत से निर्मित स्नानघाट एवं श्मशानघाट का प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा द्वारा लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह के प्रतिनिधि सुनील सिंह, विधानसभा संयोजक गौरव वर्मा, ब्लाक प्रमुख जरवल मनीष सिंह, चन्द्रभान सिंह संचित, कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, उपाध्यक्ष सुवेद वर्मा, अधि.अभि. ड्रेनेज खण्ड शोभित कुशवाहा, सहा.अभि. अबरार खॉ व आर.के. सिंह, अवर अभि. आशुतोष शर्मा व मोहित वर्मा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी, पार्टी पदाधिकारी, क्षेत्रीय गणमान्यजन व ग्रामवासी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : शनिवार को नहीं मिला एक भी कोरोना मरीज

Bahraich News:सहकारिता मंत्री ने किया स्नान घाट एवं श्मशान घाट का लोकार्पण

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सहकारिता मंत्री ने सुन्दर व आकर्षक स्नानघाट एवं श्मशानघाट का निर्माण करने पर सिंचाई विभाग की प्रशंसा की। साथ ही विभागीय अधिकारियों को यह भी सुझाव दिया कि घाट व शमशानघाट की सुन्दरता को बढ़ाने के लिए खाली पड़ी भूमि पर छायादार व शोभाकार पौधे रोपित कराये जायें। नवनिर्मित घाटों की सुन्दरता बनी रहे इसके लिए श्री वर्मा ने ब्लाक प्रमुख जरवल व ग्राम प्रधान से अपेक्षा की कि इस स्थान की नियमित रूप से साफ-सफाई की व्यवस्था का बन्दोबस्त करें। वर्मा ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार गॉव, गरीब एवं किसानों के हित के लिए दृढ़ संकल्पित है। श्री वर्मा ने कृषि कानून का ज़िक्र करते हुए कहा कि किसान अब अपनी उपज कहीं भी बेच सकते हैं। श्री वर्मा ने कहा कि किसानों की आय को दोगुना करने के लिए भी प्रयासरत हैं। एक ओर जहॉ मूल्य समर्थन योजना में गुणात्मक वृद्धि की गयी है वहीं मूल्य समर्थन योजना का दायरा बढ़ाकर मक्का, चना, मूॅग, मसूर, मूॅगफली इत्यादि फसलों को शामिल भी किया गया है। प्रदेश में रिकार्ड गेहूॅ व धान की खरीद की गयी है। कार्यक्रम को अधि.अभि. ड्रेनेज खण्ड शोभित कुशवाहा, गौरव वर्मा, चन्द्रभान सिंह संचित, प्रमोद सहित अन्य लोगों ने भी सम्बोधित किया। जबकि प्रमुख जरवल मनीष सिंह ने आभार ज्ञापित किया तथा कार्यक्रम का संचालन रामराज वर्मा ने किया। लोकार्पण कार्यक्रम के पश्चात सहकारिता मंत्री ने अन्य अतिथियो व अधिकारियों के साथ स्नानघाट व शमशानघाट का अवलोकन भी किया।

यह भी पढ़ें : अब निराश न हों निःसंतान दम्पत्ति, खुला उच्च स्तरीय IVF सेण्टर

Bahraich News:सहकारिता मंत्री ने किया स्नान घाट एवं श्मशान घाट का लोकार्पण
आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular