संवाददाता
बहराइच। भारत-नेपाल की सरहद के भारतीय इलाके के बलई गांव में 1.20 करोड़ की चरस बरामद की गई है। सशस्त्र सीमा बल की 59 वी बटालियन व नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की संयुक्त मुहिम में नेपाल के हुम्ला जिले के बाशिंदा नेपाली मादक पदार्थ तस्कर को धर दबोचा गया है। सशस्त्र सीमा बल 59वी बटालियन के कार्यवाहक कमांडेंट शैलेश कुमार ने बताया कि रविवार की भोर से पूर्व 59वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी बलई गांव व नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो लखनऊ ने ठोस सेचना के आधार पर रविवार आधी रात से संयुक्त नाका लगाया गया था। जानकारी मिली थी कि एक तस्कर नेपाल से भारत आने वाला है। जिसके पास नशीले पदार्थ होने की संभावना है। मादक पदार्थ की डिलीवरी वह भारतीय इलाके में किसी को देने वाला है। बीओपी बलई गांव के निरीक्षक अभिषेक त्रिपाठी, आशीष उपाध्याय, नवीन सिंह धामी व नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो लखनऊ के सुरिंदर कुमार व उनकी टीम ने संयुक्त नाका लगाया। भोर से पूर्व एक व्यक्ति नेपाल की तरफ से आते दिखाई दिया। जब उसको रोका गया और पूछताछ की गई तो उसने अपने आप को नेपाल के हुम्ला जिले निवासी हरजन बुधा बत। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 4 किग्रा चरस बरामद की गई। बरामद की गई चरस की कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ बीस लाख रुपए आंकी गई है। तस्कर व चरस को एनसीबी के हवाले कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें : प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग से भारी नुकसान
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
