संवाददाता
बहराइच। जिले के जरवल रोड थाना क्षेत्र में बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर घाघरा नदी पर बने संजय सेतु का ज्वाइंटर रविवार को दोपहर टूट गया। इससे दोनों ओर से आवागमन ठप हो गया। घंटों प्रयास के बाद तकनीकी टीम ने ज्वाइंटर बदलने में सफल रही। इस दौरान चार किलोमीटर तक लंबा जाम लगा रहा। व्यवस्था संभालने में पुलिस के भी पसीने छूट गए।
जानकारी के अनुसार, घाघरा नदी पर 500 मीटर संजय सेतु बना हुआ है। इसी पुल से होकर लखनऊ, गोण्डा, बलरामपुर, बहराइच व अन्य जिलों के लिए लोग वाहनों से आते-जाते हैं। दोपहर जांच में तकनीकी टीम को ज्वाइंटर टूटने की जानकारी हुई। तत्काल दोनों ओर से वाहनों को रोक दिया गया। देखते ही देखते वाहनों की लम्बी लाइन लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बेतरतीब लगे वाहनों को किसी तरह हटवाया। इस दौरान वाहन निकालने को लेकर चालकों व पुलिस में नोंकझोंक भी हुई। खासकर बाराबंकी क्षेत्र की ओर से आने वाले वाहन बेरोक-टोक पुल पर पहुंच जा रहे थे। ऐसे में दोनों ओर व्यवस्था संभालने में जरवलरोड पुलिस को चुनौतियों का सामना करना पड़ा। लगभग छह घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद ज्वाइंटर बदला जा सका। इसके बार आवागमन बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली। बताते हैं कि ज्वाइंटर टूटने से आवागमन ठप होने से सबसे ज्यादा दिक्कत एंबुलेंस लखनऊ रेफर हुए मरीज व तीमारदारों को उठानी पड़ी। जाम में एंबुलेंस फंसी रही। इससे मरीज काफी परेशान दिखे। हालाकि एंबुलेंस के इएमटी ने जैसे-तैसे मरीजों को चिकित्सकीय सेवाएं देकर राहत पहुंचाई। संजय सेतु के अलावा जरवल रोड रेलवे लाइन के ऊपर बने ओवरब्रिज भी लखनऊ से बहराइच आने वाले वाहन चालकों के लिए आए दिन मुश्किलें पैदा कर रहा है। ओवरब्रिज में कई बार दरारें पड़ने व प्लेट टूटने से कई दिनों तक आवागमन ठप रहा। जरवल रोड के थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि ज्वाइंटर बदलने से आवागमन ठप रहा। जवाइंटर बदलने के बाद वाहनों का आवागमन बहाल कराया गया। इस दौरान किसी भी प्रकार की कोई हादसा नहीं हुआ है।
यह भी पढें : जानें, CM कब कर सकते हैं मेडिकल कालेज का भूमि पूजन
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
