Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News:शिक्षक की भूमिका में नज़र आये डीएम

Bahraich News:शिक्षक की भूमिका में नज़र आये डीएम

संवाददाता

बहराइच। विकास खण्ड तजवापुर अन्तर्गत संविलियन विद्यालय चेतरा का जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने औचक निरीक्षण कर विद्यालय भवन व परिसर की साफ-सफाई, शिक्षकों व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति तथा पठन-पाठन की गुणवत्ता का जायज़ा लिया। संविलियन विद्यालय परिसर की साफ-सफाई संतोषजनक न पाये जाने पर श्री कुमार ने खण्ड शिक्षा अधिकारी बृजलाल को निर्देश दिया कि परिसर की समुचित साफ-सफाई के साथ-साथ परिसर का सौन्दर्यीकरण कराया जाय। कक्षा 07 के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि शिक्षक आशीष शुक्ला द्वारा बच्चों को गणित विषय पढ़ाया जा रहा था। कक्षा में पहुॅचते ही जिलाधिकारी स्वयं ग्रीन बोर्ड के सम्मुख पहुॅचे और हाथों में चाक व डस्टर संभालकर बच्चों के लिए जोड़, घटाव व प्रतिशत निकालने से सम्बन्धित सवाल लिखकर बच्चों से हल करने को कहा। ग्रीन बोर्ड पर सवाल को हल करने के लिए बुलाये गये 04 बच्चों में से 02 बच्चों ने सही तथा 02 बच्चों ने गलत जवाब लिखा। इस स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए शिक्षक को निर्देश दिया कि बच्चों को पूरी तैयारी के साथ पढ़ायें और इस बात का प्रयास करें कि पढ़ाये जाने वाले विषय वस्तु बच्चे सीख लें। कक्षा में मौजूद बच्चों को जिलाधिकारी ने सुझाव दिया कि पिछले क्लास की पुस्तकों का भी अध्ययन करते रहें इससे पूर्व में पढ़े गये विषय वस्तु आपको हमेशा याद रहेंगे। इसके उपरान्त श्री कुमार ने संयुक्त रूप से संचालित कक्षा 01 व 02 के बच्चों से क्लास रूम में प्रदर्शित चित्रों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए बच्चों के होमवर्क को देखा तथा शिक्षिका को निर्देश दिया कि बच्चों से लिखवाने का अभ्यास अवश्य कराया जाय। यहॉ पर श्री कुमार ने बच्चों को बिस्किट व स्टेशनरी का वितरण किया। श्री कुमार ने क्लास रूम की खिड़कियों में जाली लगवाये जाने का भी निर्देश दिया। इस अवसर पर ए.डी.ई.एस.टी.ओ. दुर्गेश सिंह मौजूद रहे।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

Bahraich News:शिक्षक की भूमिका में नज़र आये डीएम
कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular