संवाददाता
बहराइच। निष्पक्ष एवं पादउर्शी भर्ती प्रक्रिया के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के लिए 436 नव चयनित प्रवक्ताओं एवं सहायक अध्यापकों के ऑनलाइन पदस्थापन एवं नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा वर्चुअल माध्यम से नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि इस अवसर पर जिला सूचना विज्ञान केन्द्र के वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम में जिलाधिकारी शम्भु कुमार, विधायक सदर श्रीमती अनुपमा जायसवाल, नानपारा की श्रीमती माधुरी वर्मा व विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी के प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी द्वारा सहायक अध्यापक पद पर चयनित 05 व प्रवक्ता हेतु चयनित 01 अभ्यर्थी को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। जिला सूचना विज्ञान केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम में नव चयनित प्रवक्ता सतेन्द्र त्रिपाठी व सहायक अध्यापक सारिका सिंह, पूजा वर्मा, ज़ेबा परवीन, निशा वर्मा व निधि वर्मा को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक राजेन्द्र कुमार पाण्डेय भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : BAMS का छात्र लापता, मांगी गई 70 लाख की फिरौती, FIR दर्ज
