Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News:राजमार्ग पर ट्रक में घुसी बोलेरो, आठ घायल

Bahraich News:राजमार्ग पर ट्रक में घुसी बोलेरो, आठ घायल

संवाददाता

बहराइच। बहराइच-अयोध्या राजमार्ग पर पयागपुर इलाके के तुलसीराम पुरवा के पास मंगलवार की आधी रात को ट्रक में बोलेरो घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कटर से काटकर जीप को निकाला गया। सभी घायलों को पयागपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर तीन घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पयागपुर थाने के कोट बाजार निवासी गुल्ले के परिवारी जन एक कार्यक्रम में शरीक होने के लिए गोण्डा गए थे। जहां से वह लोग मंगलवार रात में पयागपुर आ रहे थे। रात लगभग 12 बजे बोलेरो बहराइच-गोंडा हाईवे के सेमरियांवा गांव के तुलसीराम पुरवा ढाबा के पास पहुंची थी कि घना कोहरा होने की वजह से बोलेरो ट्रक के भीतर घुस गई। हादसे में बोलेरो सवार जब्बर (40) पुत्र आशिक, हुसैन (12) पुत्र गुल्ले, आबिद (32) पुत्र अख्तर हुसैन, तनवीर खान (9) पुत्री शाहरुख, शब्बीर (52) पुत्र वाहिद , मजीद (26) पुत्र झब्बर , ड्राइवर अरुन पाठक (45) पुत्र भगवती सहित 8 लोग घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत से वाहन में पीछे फंसे 5 घायलों को निकाला गया। बोलेरो का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया है, जिसमें चालक सहित 3 घायल फंसे थे। गैस कटर मशीन मंगाकर काटकर तीनों घायलों को निकाला गया। सभी घायलों को पयागपुर सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने ड्राइवर अरुण पाठक, मोहम्मद आबिद एवं मोहम्मद हुसैन की हालत गंभीर होने पर तीनों को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढें : DM ने BSA व AAO से तलब किया स्पष्टीकरण

RELATED ARTICLES

Most Popular