सहकारिता मंत्री ने गरीबों व असहायों को वितरित किया कम्बल
संवाददाता
बहराइच। राजकीय स्वर्ण जयन्ती पार्क बभनी में राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत आयोजित 02 दिवसीय कृषक गोष्ठी/मेला को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा किसानों के कल्याण हेतु अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। वर्मा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री कृषकों की आय दुगनी करने के लिए कृतसंकल्पित हैं जिसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा अनेको लाभकारी योजनाएं चलायी जा रही है।
वर्मा ने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित कृषक पारदर्शी योजना के तहत अनुदान की धनराशि सीधे किसानों के खाते में भेजी जा रही है, जिसमें किसी भी बिचैलिये की कोई भूमिका नहीं है। किसानों को सीधे पारदर्शी ढंग से उनका हक मिल रहा है। उन्होंने किसानों का आहवान किया कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत उद्यान विभाग द्वारा संचालित फल, पुष्प, शाकभाजी/मसाला क्षेत्र विस्तार की योजना का भरपूर लाभ उठायें। उन्होंने कहा कि केला, परवल, कुन्दरू के उत्पादन में जनपद प्रदेश में अग्रणी स्थान रखता है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से इन उत्पादों के विपणन की व्यवस्था कराये जाने का सुझाव दिया। स्हकारिता मंत्री ने कहा कि जिले में हल्दी/केला की खेती के क्षेत्रफल में वृद्धि को देखते हुए हल्दी एवं केला प्रसंस्करण इकाई की स्थापना कराई जा रही है जो कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में है। उन्होंने किसानों का आहवान किया कि फव्वारा व ड्रिप सिंचाई संयत्र की स्थापना को अपना कर पानी की बचत के साथ ही देश के भविष्य को सुरक्षित करने में सहयोग करें तथा अधिक अधिक मधुमक्खी पालन को अपनाये इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार का सृजन होने से ग्रामीण युवकों का शहरों की तरफ पलायन रूकेगा।
यह भी पढ़ें : पंचायत चुनाव : अब भी बन सकते हैं मतदाता, जानिए क्या है नियम
इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा औद्यानिक फसलों के उत्पादकता वृद्धि में अमूल्य योगदान के लिए प्रबतिशील कृषक कृष्णानन्द, अम्बिका प्रसाद, अनुरूद्ध यादव, शिव शंकर सिंह, श्रीमती रंजीत कौर, जगन्नाथ मौर्य, लालता प्रसाद गुप्ता, श्रीमती गीता देवी, राम सेवक वर्मा, राम प्रवेश मौर्य, तीरथराम, मगन बिहारी पाठक, अमरेन्द्र कुमार वर्मा, अवधराम गिरि को प्रशस्ति पत्र एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा राजकीय स्वर्ण जयन्ती पार्क/पौधशाला, बभनी, बहराइच के गरीब असहाय महिला/पुरूष श्रमिकों को कम्बल वितरण के साथ अन्नदान भी किया। कृषक गोष्ठी/मेला को जिला उद्यान अधिकारी पारसनाथ, कृषि विज्ञान केन्द्र, नानपारा-बहराइच के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एस.बी. सिंह, योजना प्रभारी आर.के. वर्मा ने विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की जबकि ग्राम कारीकोट की महिला कृषक श्रीमती रंजीत कौर व प्रगतिशील कृषक कृष्णानन्द, अम्बिका प्रसाद वर्मा, शिव शंकर सिंह व शक्तिनाथ सिंह ने किसानों के बीच अपने कृषि अनुभव को साझा करते किसानों को प्रेरित किया। इस अवसर पर अखण्ड प्रताप सिंह, मौजी लाल, अनन्त राम, प्रहलाद, जय श्रीलाल आजाद, मिथुन प्रताप सहित जनपद के समस्त विकास खण्डों के सैकड़ों कृषक उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : दो सगी बहनों की शादी, रंग में पड़ा भंग, आधा दर्जन पहुंचे अस्पताल
